• Thu. Jul 25th, 2024

अयोध्याधाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर आज आरपीएफ निरीक्षक व मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ के नेतृत्व मे रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेल पुलिस (GRP) के संयुक्त तत्वावधान में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

Byinfobihar.in@gmail.com

Jan 20, 2024
अयोध्याधाम में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में यात्रियों से होने वाले भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के
पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर आज आरपीएफ निरीक्षक राम विलास राम व 
मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व मे रेलवे सुरक्षा बल व 
राजकीय रेल पुलिस (GRP) के संयुक्त तत्वावधान में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। 
जिसमे लाउड हेलर,बैनर व पैंपलेट के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया गया।
संस्था के मीडिया प्रभारी ऋतुराज उपाध्याय ने ट्रेनों में अनावश्यक रूप से चेन पुलिंग नही करने तथा उचित टिकट के 
साथ ही यात्रा करने के संबध में बताया।साथ ही ट्रेनों व स्टेशन परिसर में अपरिचित व्यक्तियों से अनावश्यक मेल जोल 
तथा उनके द्वारा दिए गए कोई भी खाद्य पदार्थ को नही खाने के विषय में जानकारी दी गई।
वही, सूचना व तकनीक प्रभारी प्रताप कुमार गुप्ता ने यात्रियों से बच्चों व मानव तस्करी को रोकने व ट्रेन व स्टेशन परिसर 
में अपरिचित या संदिग्ध हालात में बच्चों को देखने पर या बाल श्रम करते बच्चो की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1098 
के बारे में जानकारी दी गई।
संस्था के अध्यक्ष व आरपीएफ इंस्पेक्टर ने यात्रियों को बताया कि यात्रा के दौरान किसी भी समस्या होने पर रेलवे के 
टोल फ्री नंबर 139 पर संपर्क करने व ट्रेन के पायदान पर यात्रा नही करने व चलती ट्रेन से उतरने और नही चढ़ने की 
अपील की।
इस अभियान में सुदर्शन सिंह,गोपाल प्रसाद,अरुण कुमार राम वही आरपीएफ के उपनिरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद, 
सहायक उपनिरीक्षक हरेराम सिंह,सरोज कुमार, मनोज कुमार चौधरी, राजेन्द्र कुमार दास,प्रधान आरक्षी बीबी मिश्रा,
जयशंकर कुमार व आरक्षी अमित कुमार व अन्य लोग मौजूद थे
भीषण गर्मी व लू के प्रभाव के देखते हुए पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के भभुआ रोड स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी उपनिरीक्षक रामजी लाल बुनकर व मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रेल यात्री सुरक्षा जागरूकता अभियान …
भीषण गर्मी व लू के प्रभाव के देखते हुए पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राम विलास राम व मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रेल यात्री सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया
यात्रियों की भीड़ के देखते हुए पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक व मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ के नेतृत्व में रेल यात्री सुरक्षा जागरूकता अभियान

You missed