• Thu. Jul 25th, 2024

डेहरी ऑन सोन स्टेशन परिसर में निरीक्षक रामविलास राम तथा मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ के द्वारा यात्रियों की सुखद यात्रा व सुरक्षा एवम् संरक्षा हेतु

Byinfobihar.in@gmail.com

Mar 23, 2024

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल डेहरी ऑन सोन के निरीक्षक रामविलास राम तथा मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ के द्वारा यात्रियों की सुखद यात्रा व सुरक्षा एवम् संरक्षा हेतु डॉग स्क्वायड के साथ टैक्सी स्टैण्ड,टिकट घर तथा सभी प्लेटफार्म पर पैदल मार्च किया गया।
साथ ही होली के त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने के लिए यात्री व अन्य लोगो से अपील की गई।
संस्था के अध्यक्ष संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि खुशियों के त्यौहार होली को शान से शिष्टाचारपूर्वक मनाएं लेकिन रेल यात्रियों पर रंग के गुब्बारे फेंककर उनकी मंगलमय रेल यात्रा के सुकून भरे पलों में व्यवधान न डालें आपके इस कृत्य से ट्रेनें भी गंदी होती हैं l


इसके साथ ही स्टेशन परिसर में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी किया गया जिसमे सभी अधिकारीगण एक–दूसरे को गुलाल एवम् मिठाई खिलाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रिय सलाहकर नीतीश कुमार,सूचना प्रभारी प्रताप कुमार गुप्ता,मीडिया प्रभारी ऋतुराज उपाध्याय,सुखदेव सर,अंकित कुमार,सुदर्शन सिंह,गोपाल प्रसाद,अरुण कुमार राम ,वही आरपीएफ के उपनिरीक्षक मनोज कुमार, जेपी प्रसाद,सहायक उपनिरीक्षक सरोज कुमार,मनोज कुमार चौधरी, जेपी यादव,प्रधान आरक्षी संतोष कुमार सिंह, आरपी शर्मा,संतोष कुमार पासवान,दर्शन तिवारी,आरक्षी बीके सिंह, एमके दूबे,अजीत कुमार शामिल रहे।

भीषण गर्मी व लू के प्रभाव के देखते हुए पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राम विलास राम व मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रेल यात्री सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया
यात्रियों की भीड़ के देखते हुए पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक व मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ के नेतृत्व में रेल यात्री सुरक्षा जागरूकता अभियान
पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक व मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में रेल यात्री सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया

You missed