• Fri. Jul 26th, 2024

पूर्व मध्य रेल के पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर आज आरपीएफ निरीक्षक व मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व मे रेलवे सुरक्षा बल,चाइल्ड हेल्प लाइन,टीम सबल व राजकीय रेल पुलिस (GRP) के संयुक्त तत्वावधान में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

Byinfobihar.in@gmail.com

Jan 12, 2024

पूर्व मध्य रेल के पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर आज आरपीएफ निरीक्षक राम विलास राम व मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व मे रेलवे सुरक्षा बल,चाइल्ड हेल्प लाइन,टीम सबल व राजकीय रेल पुलिस (GRP) के संयुक्त तत्वावधान में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।


जिसमे लाउड हेलर,बैनर व पैंपलेट के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया गया।
संस्था के मीडिया प्रभारी ऋतुराज उपाध्याय ने ट्रेनों में अनावश्यक रूप से चेन पुलिंग नही करने तथा उचित टिकट के साथ ही यात्रा करने के संबध में बताया।साथ ही ट्रेनों व स्टेशन परिसर में अपरिचित व्यक्तियों से अनावश्यक मेल जोल तथा उनके द्वारा दिए गए कोई भी खाद्य पदार्थ को नही खाने के विषय में जानकारी दी गई।
वही,संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार नीतीश कुमार ने यात्रियों से बच्चों व मानव तस्करी को रोकने व ट्रेन व स्टेशन परिसर में अपरिचित या संदिग्ध हालात में बच्चों को देखने पर या बाल श्रम करते बच्चो की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी गई।


संस्था के अध्यक्ष व आरपीएफ इंस्पेक्टर ने यात्रियों को बताया कि यात्रा के दौरान किसी भी समस्या होने पर रेलवे के टोल फ्री नंबर 139 पर संपर्क करने व ट्रेन के पायदान पर यात्रा नही करने व चलती ट्रेन से उतरने और नही चढ़ने की अपील की।
इस अभियान में प्रताप कुमार गुप्ता,अंकित कुमार,विकास कुमार,गोपाल प्रसाद,सुदर्शन सिंह,अरुण कुमार राम अनिल कौशल व रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक मनोज कुमार,सहायक उपनिरीक्षक सरोज कुमार,मनोज कुमार चौधरी,स्वनेंद्र कुमार पांडेय,चिंतामणि,राजेंद्र कुमार दास,प्रधान आरक्षी सुभाष चंद्र यादव, असदुल्लाह खान,आरक्षी पंकज कुमार, एच के पासवान,देवलास राम,संतोष कुमार सिंह एवं जीआरपी के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह व महिला आरक्षी मनीषा कुमारी व अन्य लोग मौजूद थे।

You missed