• Thu. Jul 25th, 2024

मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ एवम महिला कॉलेज के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

Bygaurav kumar

Aug 30, 2023

मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ के एवम महिला कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.प्रसिद्ध कुमार सिंह तथा संस्था के अध्यक्ष के उपस्थिति मे कॉलेज के कैम्पस में पर्यावरण संतुलित करने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। पेड़ लगाने की शुरुआत महिला कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.प्रसिद्ध कुमार सिंह के द्वारा पहले पौधा लगाकर किया गया। तथा उपस्थित सभी लोगों के द्वारा एक-एक पेड़ लगाए गए। मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया के हम लोगों का लक्ष्य है के पर्यावरण के संतुलन हेतु ज़्यादा से ज़्यादा वृक्ष पूरे अनुमंडल क्षेत्र में लगाया जाए।और इसे सिर्फ लगाया नहीं जाए इसे लगाकर बचाया जाए। वही संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार श्री नीतीश कुमार ने बताया के यह वृक्षारोपण कार्य आज हमारे जीवन में एकदम ज़रूरी है। आज जो हमारे देश में हमारे पूरे इलाके में गर्मी पड़ रही है लोग परिशान हैं।तरह-तरह की बीमारियों में लोग ग्रसित हैं, बे मौसम बरसात और जब बरसात में बारिश की जरूरत है तो धरती तप रही है। ऐसा पर्यावरण के असंतुलन के कारण हो रहा है। हमने पेड़ पौधों की कटाई कर दी।पहाड़ों के पत्थरों को तोड़कर मकान बना डाला।बहुत सारे पेड़ पौधे काट दिए गए। नए पेड़ नहीं लगाए गए जिससे हमारा पर्यावरण आज असंतुलित हो गया है।और हमारा जीवन खतरे में पड़ गया है।इसलिए यह कार्यक्रम देशवासियों के हितकर साबित होगा। इसीलिए हमारा नारा है की “पेड़ लगाओ और पर्यावरण बचाओ”।


कार्यक्रम में मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ के मीडिया प्रभारी ऋतुराज उपाध्याय,सूचना व तकनीक प्रभारी प्रताप कुमार गुप्ता,किरण देवी, एजाज अहमद,विकास कुमार,सुदर्शन सिंह व अन्य छात्राएं भी शामिल थे।।

भीषण गर्मी व लू के प्रभाव के देखते हुए पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राम विलास राम व मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रेल यात्री सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया
यात्रियों की भीड़ के देखते हुए पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक व मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ के नेतृत्व में रेल यात्री सुरक्षा जागरूकता अभियान
बिहार बोर्ड के 12वी  का रिजल्ट घोषित हुआ , जल्दी देखे अपना रिजल्ट  

You missed