• Sat. Dec 9th, 2023

Info Bihar

Time For A Change

लखीसराय के पंजाबी मोहल्ले में गोली कांड के दो सहयोगी अभियुक्त गिरफ्तार 

Bygaurav kumar

Nov 21, 2023 #Bihar, #News

दिनांक  २०. ११. २३  को सुबह लगभग ०७:३० से ०८:०० के बिच लखीसराय जिला के कवैया ओपी अंतर्गत स्तिथ पंजाबी मुहल्ला वार्ड  -१५ के गली नंबर – ७  में दुर्गा झा  के परिवार के साथ गोली बारी की घटना घटित हुई।  इस गोली बारी में ३ व्यक्ति की मृत्यु हुई है वही ३ और इलाज चल रहा।  मृत व्यक्ति एक ही परिवार के है जिनमे ०१. चन्दन झा ( लगभग  ३१ वर्ष , पिता –  शशिभूषण झा )   ०२. राजनंदन झा ( उम्र लगभग ४० वर्ष , पिता –  शशिभूषण झा )   ०३. दुर्गा झा ( उम्र लगभग २४ वर्ष – पिता शशिभूषण झा )  वही इलाजरत ०४. प्रीति देवी ( पतीं – कुंदन झा )  ०५.शशिभूषण झा( पिता – राम उदगार झा )  ०६. लवली देवी ( पति – राजनंदन झा ) । घटना का मुख्य कारन यह है की दुर्गा झा और आसिष चौधरी का पूर्व में प्रेम प्रसंग रहा है।  और आसिष और दुर्गा का विवाह विगत ४-५ वर्ष पूर्व हुआ था।  वही दुर्गा झा विगत कुछ माह पूर्व अलग हो गयी थी।  वही आसिष को संदेह हुआ की दुर्गा झा का किसी और से सम्बन्ध है का जानकारी प्राप्त हुआ जिसको लेकर आसिष ने दुर्गा के घर वालो से इसकी बात की थी।  लेकिन दुर्गा के परिवार वाले ने इसको लेकर माना  कर दिया और अनसुनी कर दिया।   उसी प्रतिक्रिया में आसिष ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।  अग्रतर कार्येवहि में आसिष के गतिविधियों के सम्बन्ध में तकनिकी साक्ष्य के आधार पैर ०१ व्यक्ति से पूछ ताक्ष किया गया।  उक्त व्यक्ति घटना स्थल पैर मौजूद था जिसके बाद एक और सहयोगी उमेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया।  जिसके द्वारा आशिष को हथियार उपलब्ध करवाया गया था।  वही गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।  

वही आशीष के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।