• Wed. Jul 24th, 2024

भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हत्या एवं लूट 

दिनांक ०३.01. २४ की संध्या करीब ०६:३० बजे मोटर साइकिल सवार अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हुसैनगंज थाना झेत्र के हबीबनगर – सहबाजपुर के समीप भारत फाइनेंस कंपनी के फील्ड स्टाफ नीरज कुमार पिता जवाहर लाल प्रसाद , सकिंसाकिन डेरनी सूतिहार , थाना – डेरनी , जिला – सारण  ( छपरा ) को गोली मरकर बैग सहित नगद रुपया एवं मोटरसाइकिल लूट लिया गया। गोली लगने से नीरज कुमार की मृत्यु हो गयी।  पुलिस द्वारा तत्वरित कार्येवहि करते हुए १२ घंटे के अंदर इस घटना का सफल उद्भेदन क्र लिया गया और लाइनर सहित घटना में संलिप्त सभी ०६ अपराधकर्मियों को घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल  , लूटी गयी मोटर साइकिल , अवैध आग्नेयास्त्र एवं गोली तथा लुटे गए नगद रुपया सहित सभी सामने को बरामद कर लिया गया।  शैलेश यादव पिता फुलवारी चौधरी स, सकीं हबीबनगर , थाना – हुसैनगंज , इस घटना का मुख्य सूत्रधार है , जो लाइनर का काम कर रहा था।  इसने पुलिस समक्ष स्वीकार किया है की इनकी माँ सुगंती देवी , भारत फाइनेंस कंपनी की ग्राहक है , जिसके कारन फिनानेकर्मी नीरज कुमार ( मृतक ) के हबीबनगर – सहबाजपुर आने पर इनके द्वारा रुपया जमा करने जाने की बात की जानकारी शैलेश को थी।  शैलेश यादव अपने साथियो के साथ मिलकर इस लूट की घटना का योजना बनाया एवं योजनाबद्ध तरीके से सहबाजपुर से आगे पूर्व से मोटर साइकिल के साथ घाट लगाए था।  नीरज कुमार जैसे ही घटना स्थल वाले स्थान पैर पहुंचे पूर्व से घाट लगाए अपराधकर्मियों ने कलेक्शन का रुपया से भरे बैग छीनने का प्रयास किया।  विरोध करने पर अपराधकर्मियों ने  नीरज कुमार को गोली मार दिए।  गोली लगने से इनकी मृत्यु हो गया तथा अपराधकर्मी बैग में रखा वोल्लेक्शन का नगद रुपया , कंपनी का तब एवं मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।  गिरफ्तार अपराधकर्मी सोनू कुमार एवं अरुण कुमार का पूर्व का आपराधिक इतिहास है।  

गिरफ्तार अपराधकर्मी 

१. सोनू कुमार यादव पिता हरिद्वार चौधरी साकिन हबीबनगर 

२. साहिब अली पिता सुबराती मिया , साकिन हबीबनगर 

३. विश्वास कलुमार यादव , पिता – परसुराम यादव , साकिन  हबीबनगर 

४. आशुतोष यादव  , पिता – हरेराम यादव , साकिन हबीबनगर 

५. शैलेश कुमार यादव , पिता  -फुलवारी यादव , साकिन  हबीबनगर 

६. अरुण सिंह , पिता संजीत सिंह , साकिन मचकाना , सभी थाना हुसैनगंज जिला सिवान 

बरामदगी : 

१. अपाचे मोटर साइकिल ( लूटी  की गयी ) 

२. कॅश बैग 

३. नगद राशि – १,८२,२७० रुपया ( लूटी गयी )

४. कंपनी का लुटा गया टैब 

५. घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल – ०२ 

०६. देसी कट्टा – ०१ 

०७. देसी पिस्तौल – ०१ 

०८. गोली – ०३  

०९. मोबाइल – ०६ 

१०. स्मैक – ३५ पुड़िया 

You missed