• Tue. Jan 13th, 2026

Bihar Dengue NEWS : बिहार में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पटना के बाद अब बांका जिले में भी डेंगू के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।

BIHAR DENGUE  NEWS UPDATE  : बांका  जिले में तीन केस मिले
👉 दूसरा मामला कटोरिया प्रखंड के पटवारा गांव का है। यहां पटना में पढ़ाई कर रहे रुपेश कुमार को डेंगू हुआ, फिलहाल वह ठीक हो चुके हैं।
👉 तीसरा केस दोमुहान गांव का है, जहां कोलकाता से लौटे एक मजदूर में डेंगू की पुष्टि हुई है।
👉 पहला मामला रंगनिया गांव का है, जहां नोएडा से लौटे नीतीश कुमार यादव को डेंगू की पुष्टि हुई। उनका प्लेटलेट्स काउंट 64 हजार तक गिर गया था, लेकिन अब हालत स्थिर है।

BIHAR DENGUE  NEWS UPDATE  : बांका  जिले में तीन केस मिले

मौसम बदलते ही खतरा बढ़ा

विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात और बदलते मौसम में एडीज मच्छर तेजी से पनपते हैं। ये मच्छर ही डेंगू फैलाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

  • कूलर, नालियों और घर के आसपास जमा पानी मच्छरों के लिए सबसे अनुकूल जगह है।
  • डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, चक्कर, शरीर में दर्द और प्लेटलेट्स की कमी शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाने और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि लक्षण दिखते ही जांच करवाएं और डॉक्टर की सलाह लें।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“ai_enhance”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}