• Sat. Aug 23rd, 2025

गया प्रशासन द्वारा अफीम व्यवसायियों/माफियों के विरूद्ध ”आपरेशन क्लीन” है, लगातार जारी …

ByEditor

Jan 4, 2024

अब तक विनष्ट की गयी अफीम की खेती – ६९१.०८ एकड़

वरीय पुलिस अदीक्षाक , गया के निर्देशानुसार जिले में नक्सलियों के विरुद्ध अफीम / बिक्री / भण्डारण एवं अवैध मादक पदार्थ के कारोबारी / धंधे में संलिप्त तस्करो के विरुद्ध विशेष सर्च अभियान ” ऑपरेशन क्लीन ” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक – ०४. ०१ .२४ को ५०. ६७ एकड़ में लगे अफीम की फसल को नष्ट किया गया। इसी प्रकार ०३.१२. २३ से अब तक कुल ६९१। ०८ एकड़ में लगे फसल को नष्ट किया गया है।

इसके बाद नक्सल प्रभावित झेत्र में घूम घूम कर आम जनो को अफीम की खेती नहीं करने हेतु जान जागरूक अभियान चलाया जा रहा। सभी सम्बंधित थानों के द्वारा अफीम व्यवसाइयों / माफियाओ के विरुद्ध काण्ड दर्ज़ कर लगातार कार्यवाही की जा रही। वही वांछित /फरार अफीम व्यवसाइयों /माफियाओ के गिरफ़्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा।

गया पुलिस प्रशाशन द्वारा सभी जनता और नागरिकनगरिक से अपील करते है की अगर किन्ही के आस पास झेत्रो में अफीम की खेती है या की जा रही है तो इसको सम्बंधित थाना या पुलिस प्रशाशन को सूचित करें। और उक्त सुचना देने वाले का पहचान सुरक्षित रखा जाएगा।

By Editor